फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को साइकिल सवार श्रमिक को बेकाबू वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पूरे सोभई मजरे रोखा गांव निवासी नरेश (45) सुबह साइकिल से रोखा गया था। सड़क पार करते समय उसे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने उसे सीएचसी डीह भेज दिया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई गिरधारी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर केस दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें