फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गईं दो बाइकों समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थाना परिसर में शनिवार को सीओ डलमऊ अशोक सिंह ने बताया कि शनिवार भोर सूचना मिली कि गदागंज के कजियाना गांव के पास बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद हैं। सूूचना पर थानेदार अरविंद सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तीन बदमाशों को दबोच लिया।
सीओ ने बताया कि डलमऊ के दीनगंज निवासी इमरान उर्फ इसराइल उर्फ राजा, पखरौली निवासी वीरेंद्र पासी और गौरा गढ़ी गांव निवासी अमित कुमार उर्फ छीटू को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं बदमाशों ने पांच अप्रैल को एक युवक से दिनदहाड़े बाइक लूट ली थी। बदमाशों के पास से 12 बोर का एक तमंचा, दो लूूटी गईं बाइकें बरामद की हुई हैं। सीओ ने बताया कि इन सभी का एक गैंग है। यह गैंग काफी समय से सक्रिय रहकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें