फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पेट में ताबड़तोड़ मारा चाकू, गंभीर

Sun, 18 Jun 2017 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती कसना गांव में चाकू से घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कसना गांव में रविवार को एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि आरोपी के खेत में दूसरे के जानवर चले गए थे। आरोपी ने महिला के जानवर समझकर उसके बेटे की पिटाई कर दी। इस पर महिला घर शिकायत लेकर पहुंची तो उस पर हमला कर दिया गया। महिला का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कसना गांव की रहने वाली शिव दुलारी (30) पत्नी रामकिशोर पर गांव के ही एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पेट पर तीन बार चाकू से वार करके उसे घायल कर दिया। महिला के शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गया।

परिवारीजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसका इलाज किया गया। महिला का कहना है कि आरोपी युवक के खेत में दूसरे व्यक्ति के जानवर चले गए थे। उसने समझा कि उसके जानवर खेत में गए थे। इस पर आरोपी ने उसके बेटे की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो उसने चाकू से हमला करके घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें