फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को अगवा करने में चार पर रिपोर्ट

Sun, 18 Jun 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
 सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय एसर में शनिवार शाम शौच के लिए जा रहे एक युवक को चार लोगों ने अगवा कर लिया। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी युवक को छोड़कर भाग गए। युवक के पिता ने गांव के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सराय एसर निवासी मनोज कुमार का पुत्र रोहित कुमार शनिवार शाम शौच के लिए निकला था। गांव के बाहर चार लोगों ने उसे दबोच लिया। रेलवे लाइन की ओर ले जाने के दौरान युवक ने शोर मचाया तो गांव के लोग वहां पहुंचे। लोगों का आता देख अगवा करने वाले राहित को छोड़कर भाग गए। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। रोहित के पिता मनोज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पंकज यादव, राहुल यादव पुत्रगण गनेश सिंह, लालू व रोहित यादव पुत्रगण महेश यादव के खिलाफ अपहरण के प्रयास, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनोज का आरोप है कि उक्त लोगों ने 14 जून को भी रोहित के साथ मारपीट की थी। एसओ सिविल लाइन देवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें