फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम करने वालों पर केस

Tue, 30 Jun 2015 11:37 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को व्यापारी की मौत के बाद हाईवे जाम करने के मामले में 13 लोगों को नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के इस रवैए से लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। बीते सोमवार को कस्बे के नई बाजार निवासी एवं मिठाई व्यवसायी रामप्रकाश उर्फ पप्पू मोदनवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

 इससे आक्रोशित व्यापारियों ने बैरियर लगाकर रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग जाम कर दिया था। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कोतवाल गजेंद्र पाल ने बताया कि एसआई श्रीराम पांडेय की तहरीर पर राजन जायसवाल, राजेश गुप्ता, राघव जायसवाल, पप्पू जायसवाल समेत 13 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध लिखापढ़ी की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें