फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नेता ने की प्रधान की पिटाई

Thu, 06 Aug 2015 11:37 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज में डीएम के तहसील दिवस में जूनियर विद्यालय हरीपुर में एमडीएम न बनने की शिकायत करना एक प्रधान को गुरुवार को मंहगा पड़ गया।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे ब्लॉक के सामने खड़े होकर बीडीओ का इंतजार कर रहे प्रधान की प्राथमिक शिक्षक संघ के एक नेता ने जातिसूचक गालियां दीं और उसकी पिटाई कर दी। प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


हरीपुर गांव के प्रधान रामजियावन रैदास ने बताया कि उसने गांव के जूनियर विद्यालय में एमडीएम न बनने की शिकायत तहसील दिवस में डीएम से की थी।

प्रधान ने बताया कि वह बीडीओ के आने का इंतजार ब्लॉक के सामने खड़े होकर कर रहा था, तभी उधर से प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता महेंद्र यादव गुजरे।

प्रधान को खड़ा देखकर वह रुक गए और शिकायत को लेकर उसे जातिसूचक गालियां देने लगे। प्रधान ने जब मना किया तो शिक्षक ने प्रधान की पिटाई कर दी।

पीड़ित प्रधान ने बताया कि शिक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। प्रधान ने तहरीर पुलिस को दी है। शिक्षक महेंद्र यादव ने बताया कि प्रधान द्वारा लगाए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें