मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जमुरावां गांव निवासी रतीपाल और सुरेश कुमार के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई।
जिसमें सुरेश ने रतीपाल की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर घायल को सीएचीसी भेजा गया है।
उधर अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे बस्ती बहादुरपुर निवासी दिनेश कुमार को गांव के ही राम प्रसाद व विनोद ने पीट दिया। जिसमें वह घायल हो गया।
इसी तरह फुरसतगंज थाना क्षेत्र के तिनेरा मजरे तेंदुआ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। एक पक्ष से इश्तियाक, अफजल और दूसरे पक्ष से मुन्ना लाल, रवी जायसवाल घायल हुए है। दोनों मामलों में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।