फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंहगों पश्चिम गांव में दो संप्रदाय के लोग आए आमने-सामने

Mon, 29 Feb 2016 12:15 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र के सेहगों पश्चिम गांव में शनिवार रात दो संप्रदाय के लोगों की भिड़ंत में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। दूसरे संप्रदाय के लोगों का आरोप है कि गांव में अजनबियों को देखकर उनका पता पूछा गया तो उसने पाकिस्तान से आने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर उनमें आपस में ही मारपीट हो गई। जबकि घायल पक्ष का कहना है कि उन पर हमला बोला गया। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सेंहगों पश्चिम गांव में कुछ लोग एक धार्मिक स्थल में मौजूद थे। मो इरफान पुत्र मो. जब्बार निवासी नजरबाग कोतवाली कैसरबाग लखनऊ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल आकर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने अमर सिंह, उज्जवल सिंह, सौरभ, तेजा, विकास, बउवा, रतिपाल समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे वर्ग के लोगों का आरोप है कि कुछ अजनबियों को देखकर युवकों ने उनका पता पूछ लिया।

पहचान न बताने पर युवकों ने फिर पूछा तो एक ने जवाब दिया कि हम पाकिस्तान से आए हैं। इसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई।

सूचना पर सीओ महराजगंज सत्यपाल सिंह और थानेदार आरके मिश्रा फोर्स के साथ गांव पहुंचे। तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थानेदार का कहना है कि एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष की कोई तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें