फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हाईवे किनारे गला काटकर हत्या

Mon, 10 Apr 2017 11:17 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग के किनारे एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। युवती को उस समय मौत के घाट उतारा गया, जब वह नित्यक्रिया के लिए गई थी। एसपी अब्दुल हमीद ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से कई सबूत एकत्र किए। अब तक की जांच में वारदात की कोई वजह सामने नहीं आई है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


हाईवे किनारे खैरहनी गांव की रहने वाली प्रिया वाजपेयी (21) स्व. संकठा प्रसाद सुबह करीब 10.30 बजे नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थी। काफी देर तक प्रिया घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। भाई प्रदीप वाजपेयी के मुताबिक खोजबीन के दौरान हाईवे से 200 मीटर दूर पर प्रिया का शव पाया गया। उसके गले में किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। उसकी गला काटकर हत्या की गई।

मर्डर की सूचना पर एसपी के अलावा एएसपी वीरेंद्र यादव, सीओ गोपीनाथ सोनी व यूपी डायल 100 पुलिस पहुंची। एसपी ने ग्रामीणों व परिवारीजनों से घटना की बाबत काफी देर पूछताछ की। शव पाए जाने के स्थल से लगभग 10 से 15 मीटर की दूरी पर खेत में ही एक अन्य जगह भी कुछ रक्त व बाल बरामद हुए हैं, जिन्हें फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है।प्रदीप बाजपेयी ने बताया कि वह दो भाई हैं और उसकी इकलौती बहन थी।   जिसे वह सब लोग बहुत प्यार करते थे और उसकी शादी के लिए भी लड़के की खोज कर रहे थे, परंतु उसकी हत्या कर दिए जाने से पूरा परिवार सदमे में है। बहन प्रिया की हत्या किसने और क्यों कि इसकी जानकारी परिवार में किसी को नहीं है। सनसनीखेज घटना को लेकर गांव में सनसनी फैली हुई है। पूरे गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं। एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि युवती की गला काटकर हत्या की गई है। हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका के चाचा की लड़की की भी दो साल पहले पहले हत्या की गई थी। हालांकि परिवारीजन स्वाभाविक मौत होना बता रहे हैं। प्रेम प्रसंग समेत अन्य बिंदुओं पर पड़ताल के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द वारदात का पर्दाफाश करके हत्यारों को जेल भेजा जाएगा।-अब्दुल हमीद, एसपी  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें