फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार जा रही वृद्धा को गोली मारी, गंभीर

Wed, 07 Oct 2015 11:05 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इससे हमलावर भाग निकले। वृद्धा के दामाद रामचंदर ने थाने में लूट के लिए गोली मारने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पाकर गांव निवासी चरौना (65) पैदल तिलोई बाजार खरीदारी करने जा रही थी। सांगीपुर गांव के पास बाइक सवार दो लोगों ने वृद्धा के सिर पर गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी तिलोई पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर अमेठी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजा सिंह और साहबदीन उसे अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन


उधर सीएचसी के डॉ. पंकज गुप्ता ने महिला के सिर पर किसी नुकीले हथियार से हमला किए जाने की संभावना जताई है। पूरी जांच के बाद ही गोली लगने की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हो सकता है कि रगड़ते हुए गोली निकल गई हो। एसओ रतन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें