फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप, बेटी से भी दरिंदगी की कोशिश

Wed, 07 Oct 2015 11:03 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शोरगुल पर पहुंचे महिला के देवर ने विरोध किया तो उसकी जमकर धुनाई भी कर दी। पुलिस ने तहरीर के बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी। पीड़ित ग्रामीण ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


एसपी ने जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि बुधवार सुबह वह नलकूप पर गया था।

इसी दौरान चार लोग उसके घर में घुस गए। सभी ने उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया। 16 वर्षीय बेटी के साथ भी रेप के प्रयास किया।

शोरगुल सुन उसका भाई पहुंचा और विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी भी सरियों से पिटाई करके घायल कर दिया। ग्रामीण का आरोप है कि कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उसे भगा दिया।
विज्ञापन


एसपी श्रीकांत सिंह ने लालगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उधर, कोतवाल धीरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें