फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप

Sun, 05 Feb 2017 11:25 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
rape - फोटो : getty images
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र में बंधक बनाकर एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। परिवारीजनों संग रविवार को एसपी अब्दुल हमीद के पास शिकायत लेकर आई पीड़िता का आरोप है कि वो फरियाद लेकर थाने पहुंची तो एसओ ने उसे वहां से भगा दिया। एसपी ने थानेदार को मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एक गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी को बताया वह 31 जनवरी को अपनी बहन के घर जाने के लिए रानीखेड़ा चौराहे पर टैम्पो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच गांव का और उन्नाव जिले का एक व्यक्ति चार पहिया गाड़ी से पहुंचे।

दोनों ने उसको जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उसे नशीला चाय पिला दी। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले गए और बंधक बनाकर दुराचार किया। दो दिन बाद उसको सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह वह घर पहुंची और परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय थानेदार ने उसे वहां से भगा दिया।
विज्ञापन


उधर, सरेनी थानेदार अशोक सिंह का कहना है कि महिला ने गैंगरेप की सूचना थाने पर नहीं दी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करकार्रवाई की जाएगी। उधर, एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि महिला के साथ गैंगरेप का मामला जानकारी में आया है।

थानेदार को रिपोर्ट लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत पर एसओ ने रिपोर्ट क्यों नहीं लिखी, इसकी भी जांच कराई जाएगी। बछरावां थाने में तैनात एक सिपाही पर महिला ने रेप का आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि गांव के बीट के सिपाही ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जानमाल की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।

उधर, सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी का कहना है कि महिला के परिवार में झगड़ा हुआ था। इस पर सिपाही महिला के पति को पकड़ थाने लाया था। इस वजह से महिला सिपाही पर रेप करने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें