फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप

Sun, 05 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने के बाद वायरल करने धमकी देकर एक युवक उसके साथ एक साल से दुष्कर्म करता रहा। इस घटना में युवक के भाई ने भी सहयोग किया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर किशोरी के परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित किशोरी के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी एक साल पहले परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी।  किशोरी को एक युवक ने अपने भाई और एक साथी के साथ तमंचे के बल पर अगवा कर लिया था। आरोप है कि साथी के घर ले जाकर युवक ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी को पिला दिया। नशे की हालत में युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान युवक के भाई ने अश्लील वीडियो भी बनाई। होश में आने के बाद आरोपियों ने किशोरी को क्लिप दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि पिछले एक साल से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के एक ग्रुप पर  अश्लील फोटो वायरल देखकर परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने आपबीती बता दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें