फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला दबाकर हत्या

Tue, 21 Jun 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
murder - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात दहेज की खातिर एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये न मिलने पर उसका कत्ल किया गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरे नियामत मजरे हारीमऊ गांव की रहने वाली रेशमा (30) की शादी सात साल पहले मोहनगंज थाना क्षेत्र के भावापुर मजरे अहुरी गांव निवासी मो. इदरीश के साथ हुई थी। इदरीश किसानी करता है। रविवार देर रात रेशमा की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

सुबह उसका शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। थानेदार रामराघव सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। बेटी की लाश देख मां अजमुतल फफक पड़ी। उसे एहसास ही नहीं हो रहा था कि उसकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही। वह यही कह रही थी कि जानती की बेटी को मार डालेंगे तो उसे घर पर ही रखती।
विज्ञापन


मृतका का पिता सऊदी अरब में रहता है। मां का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मृतका की मां अजमुतल पत्नी मो. शरीफ ने थाने में तहरीर दी कि ससुरालीजन दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी रेशमा की गला दबाकर हत्या कर दी।

थानेदार ने बताया कि पति इदरीश, ससुर रियाज अहमद, सास कल्लो, जेठ शरीफ, जेठानी जैदा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका रेशमा के जीजा की भी पिटाई उसके ससुरालीजनों ने वालों ने कर दी थी।

बताते हैं कि मृतका का जीजा वकील अहमद दो दिन पहले रेशमा के ससुराल गया था। रेशमा की छोटी बेटी जया को लेकर उसकी नानी के घर छोड़ दिया था। इस पर मृतका के पति ने नाराजगी जताई थी। रविवार को जिया को लेकर जीजा रेशमा के ससुराल पहुंच गया था। इस पर ससुरालीजनों ने मृतका के जीजा की पिटाई करके उसे भगा दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें