फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का क्लीनिक पर धावा, संचालक पर की फायरिंग

Sun, 30 Apr 2017 12:44 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
दागीं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक क्लीनिक पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने संचालक पर असलहे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली केबिन के ऊपर ग्लास स्टील पर लगी। इससे संचालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


सूचना के एक घंटे बाद थानेदार विमल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय घटनास्थल पर ही जांच करती रही। रंजिश के चलते या फिर लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

अरखा गांव निवासी डॉ. विश्वनाथ गुप्ता यहीं पर क्लीनिक चलाता है। दोपहर बाद करीब ढाई बजे दो नकाबपोश बदमाश बाइक से आए और अस्पताल के गेट के नजदीक बाइक ले जाकर कंपाउंडर से पूछा कि डॉक्टर साहब हैं। इस पर कंपाउंडर ने चिकित्सक केबिन की ओर इशारा कर कहा बैठे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया। गोली के केबिन के ऊपर ग्लास स्टील पर लगी। फायर की आवाज सुनते ही लोग दौड़ पड़े। इस बीच दोनों युवक प्रतापगढ़ की ओर भाग गए। मामले की तुरंत सूचना थानेदार को दी गई।

प्रतापगढ़ की सीमा पर चौकसी का अनुरोध किया गया, लेकिन पुलिस ने कोई सतर्कता नहीं दिखाई, जिसका परिणाम यह हुआ कि हमलावर भागने में सफल रहे। घटना के करीब एक घंटे बाद थानेदार विमल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। बताया जाता है कि फरवरी माह मेें गांव के कुछ युवकों से क्लीनिक संचालक से विवाद हुआ था।

आशंका इसी रंजिश में हमला किया गया। वहीं कुछ लोग इसे लूट के इरादे से घटना को अंजाम देने की बात कह रहे हैं। सीओ डलमऊ एसपी उपाध्याय का कहना है कि घटना को रंजिशन या फिर लूट के इरादे से अंजाम दिया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें