फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली पाकर किशोरी से किया दुराचार

Thu, 02 Mar 2017 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
RAPE - फोटो : getty images
विज्ञापन
घर पर अकेली एक किशोरी की अस्मत लूट ली गई। हद तब तो हो गई, जब पीड़ित परिवार एफआईआर लिखाने ऊंचाहार थाने पहुंचा तो उसे भगा दिया गया। पीड़िता बुधवार को अपनी मां के साथ एसपी से मिली और पूरे मामले की जानकारी देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि 26 फरवरी को अपने मायके चली गई थी। घर पर अकेली उसकी 17 वर्षीय बेटी थी। इसी बीच एक युवक घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ दुराचार किया।

विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि घटना के दूसरे दिन शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने वहां से भगा दिया। उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि किशोरी के साथ दुराचार किए जाने की शिकायत मिली है। पुलिस को रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें