फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्का देकर बाइक से दंपति को गिराया, लूटा

Thu, 02 Mar 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लूट के बाद घटना की जानकारी देती पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कायमगंज जाते समय दंपति को बाइक सवार लुटेरों ने धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद लुटेरों ने तमंचा लगा नगदी और जेवर लूट लिए। पुलिस लुटेरों को पकड़ने के बजाय काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद नवाबगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।कसबा निवासी अजय गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता बुधवार की सुबह करीब 9 बजे बाइक से ससुराल कायमगंज में बृजकौशल के यहां जा रहे थे। अजय की बेटी मान्या भी साथ में थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लुकटवाले बाग के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार लुटेरों ने अजय की बाइक को धक्का मार गिरा। इससे बाइक बेकाबू होकर गिर पड़ी और दंपति समेत तीनों लोग गिर पड़े। इनके गिरते ही लुटेरों ने तमंचा निकाल कर महिला और उसकी बेटी के लगा दिया। जेवर व नगदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना शमसाबाद और नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के बीच पहले तो सीमा विवाद बना रहा लेकिन बाद में अजय गुप्ता की तहरीर पुलिस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें