फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पर जानलेवा हमला

Sun, 25 Dec 2016 12:37 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Attack - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम अब्दुल सत्तार खां महाविद्यालय के प्राचार्य पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने न सिर्फ लाठी-डंडे से पीट-पीटकर प्राचार्य को गंभीर घायल कर दिया, बल्कि कार में तोड़फोड़ की। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो पांच-छह हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल प्राचार्य को सीएचसी लालगंज भेजा गया है। प्राचार्य पर हमला क्यों और किसने किया, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के भीतरगांव निवासी विजय कुमार शर्मा उर्फ पिंटू अब्दुल सत्तार खां महाविद्यालय खीरों में प्राचार्य हैं।

शनिवार शाम को किसी काम से निहस्था की तरफ कार से जा रहे थे। निहस्था रेल क्रॉसिंग के पास फिल्मी अंदाज में पांच-छह हमलावरों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। पहले गाड़ी रुकवाई और जैसे ही प्राचार्य बाहर निकले, लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं कार में जमकर तोड़फोड़ की। पिटाई में प्राचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


शोरगुल पर आसपास के लोग जब तक पहुंचते, मारपीट करने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। मौके पर  पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्राचार्य को खीरों पीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लालगंज सीएचसी पहुंचाया गया।

थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि प्राचार्य पर जानलेवा क्यों और किसने की, इसका पता नहीं चल पाया है। इस बाबत प्राचार्य व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें