फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को बंधक बनाकर लूटा

Sun, 25 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
सकरन थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बदमाशों ने एक पुजारी को बंधक बना मंदिर में लूटपाट की। पुजारी ने तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है। ग्राम ऊंचगांव में राम जानकी मंदिर है। गुरुवार रात पुजारी बाबा मुरारी लाल मंदिर के कपाट बंद कर सो रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच मंदिर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने बाबा को बंधक बनाकर पिटाई शुरू कर दी। बाबा को जमकर पीटने के बाद बदमाशों ने मंदिर में रखी 10 हजार की नकदी व पूजन सामग्री, पूजन के बर्तन व बाबा के बर्तन, कपड़े आदि समेट लिये।

जिसके बाद शोर न मचाने की धमकी देते हुए बदमाश माल समेत मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुजारी ने इस संबंध में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष केपी यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें