फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी को अगवा करके किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित किशोरी को अगवा कर किया रेप
विज्ञापन

रायबरेली। नित्यक्रिया के लिए घर से निकली दलित किशोरी को अगवा कर बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 14 वर्षीय एक दलित किशोरी बृहस्पतिवार शाम नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक से पहुंचा। युवक ने बाइक पर जबरन उसे बैठा लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ एक युवक ने रेप किया। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। एसओ का कहना है कि रिपोर्ट तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की गई, लेकिन रेप एक युवक ने ही किया। दो ने किशोरी को अगवा करने में मदद की। मामले की जांच की जा रही हैं। जल्द आरोपी दबोचे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें