फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक मंदित किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 07 Oct 2017 12:16 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा(पीलीभीत)। चरखोला गांव निवासी 13 वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी ने परिवार वालों की गैर मौजूदगी में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव अपने कमरे में दुपट्टे से बनाए गए फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चरखोला निवासी तोताराम उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार को उनकी 13 वर्षीय पुत्री वर्षा घर पर अकेली थी। मां कुसुमा देवी, दूसरी बेटी पूनम के साथ उपले थोपने गई हुई थी। छोटा भाई मिथुन स्कूल गया था। इस बीच किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मकान के भीतर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। दोपहर को स्कूल से घर पहुंचने पर मिथुन ने शव लटकता देख शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ ही देर में परिवार वाले भी आ गए। इसकी सूचना मिलने पर बिलसंडा पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों से जानकारी की। इसमें परिवार वालों ने किशोरी के मानसिक मंदित होने की बात बताकर कार्रवाई से इंकार कर दिया। किशोरी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। मां कुसुमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि परिवार वालों के इंकार करने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है, न ही कोई कानूनी कार्रवाई की गई है। शव को पंचनामा भरकर परिवारीवालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें