फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के दूषित पानी से मर रही मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में फिर मरी सैकड़ों मछलियां
विज्ञापन



डलमऊ (रायबरेली)। गंगा नदी में मछलियों के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। डलमऊ के गंगा घाटों पर बुधवार को सैकड़ों मरी मछलियां मिलने से हड़कंप मच गया।


घाटों पर इनका ढेर लगा है। ये मछलियां यहीं पर मरी हैं या फिर किसी दूसरे इलाके से बहकर यहां आई हैं, इसका पता नहीं चल सका है।


दो माह बाद मछलियों की इतनी बढ़ी संख्या में मरने से क्षेत्रवासियों में अफरातफरी मची है। वहीं इन मछलियों की खुलेआम बिक्री से बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन



गंगा नदी में इन दिनों पानी बहुत कम है। साथ ही पानी पर तैलीय पदार्थ बह रहा है, जो किसी फैक्ट्री का केमिकल माना जा रहा है। मछलियों के मरने की वजह इसे ही माना जा रहा है।


करीब दो महीने पहले भी इसी तरह गंगा तटों पर मरी हुई मछलियों के ढेर लग गए थे। करीब एक सप्ताह तक यह सिलसिला चला था।


इधर डेढ़ महीने से मछलियों के मरने की घटनाएं थमी थीं, लेकिन एकाएक दो दिन से फिर गंगा तट पर मरी हुईड्ड मछलियों के ढेर लग गए।


गंगा सभा अध्यक्ष बब्बू पंडा, पुकुम पंडा, भारती शरण द्विवेदी, अजय कुमार, दिलीप कुमार, संदीप मिश्रा के अलावा कई पुरोहितों ने बताया कि मछलियों के मरने की वजह गंगा नदी में पानी की कमी भी हो सकती है।
विज्ञापन



फिलहाल इस समय गंगा में प्रदूषण बहुत अधिक है। इससे मछलियों के साथ ही दूसरे जीव-जंतु भी नष्ट हो सकते हैं। वहीं पर्यावरणविदें की मानें तो क्षेत्र के कई नालों का गंदा पानी नदी में जा रहा है। इससे नदी प्रदूषित हो रही है। इन्हीं के चलते मछलियों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें