फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के घर दबंगों का धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के घर दबंगों का धावा
विज्ञापन

जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शनिवार रात दबंगों ने महिला ग्राम प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। प्रधान को गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही घर पर ईंट-पत्थर बरसना शुरू कर दिया। सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शोरगुल पर ग्रामीण पहुंचे तो अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गए। घटना के पीछे चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच करके कार्रवाई करने का राग अलाप रही है।
विज्ञापन

जगतपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की प्रधान शांती देवी पत्नी संतोष कुमार के घर पर रात में कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। हमलावरों ने गालीगलौज शुरू करने के साथ प्रधान को जान से मारने की धमकी देने लगे। यही नहीं ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंच गए। अपने को घिरा देख दबंग वहां से भाग निकले। सूचना पुलिस को दी गई। बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्राम प्रधान का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते हमला किया गया है। प्रधान के ससुर श्यामलाल यादव ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि हमलावर नशे में धुत थे। थानेदार लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच व हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें