फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन देख ट्रैक पर बाइक छोड़ भागा चालक, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनियां (रायबरेली)। रायबरेली-ऊंचाहार से लक्ष्मनपुर रेलवे स्टेशन के मध्य रामचंद्रपुर रेलवे हॉल्ट के नजदीक डाउन रायबरेली-ऊंचाहार पैसेंजर मानवरहित क्रासिंग बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन



गनीमत रही कि चालक की सतर्कता से हादसा टल गया। युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। बताया जाता है कि रायबरेली-ऊंचाहार पैसेंजर सोमवार शाम रायबरेली से ऊंचाहार जा रही थी।


क्रॉसिंग के पास एक युवक ट्रैक पार कर रहा था। तभी ट्रेन आता देख वह ट्रैक पर ही बाइक छोड़कर भाग गया। गनीमत रही कि चालक ने गाड़ी की रफ्तार धीमी कर दी, जिससे हादसा होने से बच गया। स्टेशन अधीक्षक ऊंचाहार जवाहरलाल ने बताया कि युवक बाइक छोड़कर भाग गया था। कोई हताहत नहीं हुआ है। आरपीएफ को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें