फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन


अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर पीरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव पाया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

थाना क्षेत्र जगदीशपुर के लखनऊ-वाराणसी रेलखंड अंतर्गत निहालगढ़ व अढ़नपुर स्टेशन के बीच पीरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने रेल ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें पहचान पत्र मिला।
विज्ञापन


पहचान पत्र से मृतक की शिनाख्त जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ निवासी बृजलाल के पुत्र राम कुमार (28) के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिवारीजनों को देते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीण युवक के किसी ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें