फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत फैलाना था हमलावर का मकसद

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गांव रहकड़ा में बृहस्पतिवार को मामूली विवाद के चलते डेरी संचालक और उसके परिवार पर हमले के आरोपी सहकारी संघ चेयरमैन का मकसद गांव में दहशत फैलाना था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा में मामूली विवाद के चलते भोपा सहकारी संघ के चेयरमैन योगेंद्र ने साथियों के साथ मिलकर गांव निवासी डेरी संचालक सतेंद्र उर्फ जोगेंद्र के परिवार पर हमला कर दिया था। हमले में धारदार हथियारों का इस्तेमाल करने के साथ ही कई राउंड फायरिंग भी की गई थी, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई थी। हमले में सतेंद्र उर्फ जोगेंद्र व उसके परिजनों समेत छह लोग घायल हो गए थे। मामले में सतेंद्र के भाई धर्मेंद्र ने योगेंद्र, देवेंद्र, शुभम व प्रदीप को नामजद व आठ अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हमले के पीछे सहकारी संघ के चेयरमैन योगेंद्र का मकसद डेरी संचालक को सबक सिखाने के साथ ही गांव में भी अपना वर्चस्व कायम करना था। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें गठित करते हुए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है, लेकिन फिलहाल कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा है।

गंगनहर पटरी मार्ग पर बाइक फिसली, दंपती घायल
भोपा। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव तुगलकपुर निवासी आकाश शुक्रवार शाम के समय पत्नी राखी के साथ खतौली से बाइक पर गंगनहर पटरी मार्ग से होते हुए घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों भोपा व सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बीच जौली पुलिस चौकी के निकट पहुंचे, अचानक सामने से आते वाहन से बचने के प्रयास में उनकी तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क पर ही फिसल गई। इसके दंपती काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें