फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतपुर में दलित किशोरी से रेप,

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने दलित किशोरी के साथ रेप किया। किशोरी अर्द्धविक्षिप्त बताई जा रही है।
विज्ञापन



गर्भ ठहरने के बाद मामला खुला तो सनसनी फैल गई है। ,उधर आरोपियों ने पीड़िता व उसके परिवार के लोगों को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। जानकारी होने पर जगतपुर पुलिस पीड़िता के घर पहुंची, लेकिन दहशत के कारण पीड़िता मुंह खोलने को राजी नहीं है।


जगतपुर के एक गांव की कशोरी के साथ पड़ोसी गांव के दो लड़कों ने रेप किया। धमकी के कारण पीड़िता ने आपबीती किसी को नहीं बताई, लेकिन गर्भ ठहरने के बाद पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़िता ने अपने परिवारीजनों को युवकों के नाम बताए हैं, लेकिन युवकों ने पीड़िता व उसके परिवार के लोगों को इतना धमका दिया है कि पूरा परिवार दहशत में है। पिता का कहना है कि धमकी दी गई है कि कहीं भी शिकायत करोगे तो हत्या करवा देंगे।


सूचना मिलने पर जगतपुर कोतवाली बृज मोहन ने पीड़िता के घर पहुंचकर जांच की, लेकिन पीड़िता कुछ बताने को तैयार नहीं है।


कोतवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वयं पुलिस टीम के साथ पीड़िता के घर जांच करने के लिए पहुंचे, लेकिन वह किसी को नाम बताने का राजी नहीं है।


जब तक नामजद किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिल रही है, तब तक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। परिवार को धमकाया गया है। इसीलिए वह मुंह खोलने का तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें