हंगामे के बीच मतदान, 390 मत पाकर मंजू बनी कोटेदार
रायबरेली। डीह ब्लॉक क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में बुधवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक हुई। हंगामे के बीच मतदान हुआ, जिसमें मंजू मौर्या को कोटेदार चुना गया।
सुरक्षा के बीच बुधवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक हुई। मंजू व सुषमा ने कोटे की दुकान के लिए दावेदारी की। हंगामे के बीच चुनाव अधिकारी एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह ने मतदान कराया।
मंजू मौर्या को 390 मत मिले। वहीं सुषमा पटेल को 334 मत मिले। दोनों पक्षों की गिनती के बाद चुनाव अधिकारी मंजू की जीत की घोषणा की। जीत के बाद मंजू के समर्थक खुशी झूम उठे और एक दूसरे को मुंह मीठा कराया।
इस मौके पर प्रधान आरती यादव, सचिव नीलिमा श्रीवास्तव, अजय कुमार, रामेश्वर यादव सहित आदि मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर डीह एसओ अनिल सिंह, चौकी प्रभारी इंचार्ज संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।