रंजिश में वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
रायबरेली। मोहनगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बारकोट बाजार के पास बुधवार सुबह रंजिश में युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर वृद्ध की हत्या कर दी। मामले में गांव के ही छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। मोहनगंज थाना क्षेत्र के विबियापुर मजरे नवावा गांव निवासी मो. निजाम व मो. असलम की रंजिश चल रही है। बुधवार को निजाम (65) किसी काम से लालगंज बारकोट बाजार सुबह आठ बजे साइकिल से आ रहा था।
पीछे से ओवरटेक कर कार पर सवार असलम के लड़कों सहित आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोलते हुए उसे अधमरा कर दिया। निजाम को सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
थानाध्यक्ष राजेश सिह ने बताया कि तहरीर मिलने पर गांव के आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।