फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से निकाले 23 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक महिला के खाते एक युवक ने 23 हजार रुपये निकाल लिए। जब उसने विरोध जताया और रुपया वापस मांगा तो मारपीट पर आमादा हो गया। महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पूरे तेजी मजरे सिद्धौर गांव की रहने वाली शिवपती पत्नी मंगल ने बताया कि उसका खाता पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा सिद्धौर में है। उसके खाते में 23 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति के ऊपर आरोप लगाया है। महिला को इसकी जानकारी तब हुई जब वह अपना रुपया चेक करने गई।

महिला ने बताया कि युवक ने उसे रुपया चेक करने के लिए पासबुक दिया था। युवक ने बताया कि तुम्हारा खाता बंद हो गया है। खाता चालू करने के बहाने उसने एक सादे कागज पर कई जगह अंगूठा लगवाया। महिला ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसओ तौफीक खान ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें