फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 मवेशियों को ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद(बाराबंकी)। आवारा जानवरों से परेशान किसानों ने सोमवार शाम को करीब 70 मवेशियों को प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। इसकी सूचना प्रशासन को होने पर हड़कंप मच गया। मंगलवार को तहसील प्रशासन व पशु विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मवेशियों को बिरौली गोआश्रय में ले गए।
विज्ञापन



सरकार के सख्त निर्देश के बाद भी क्षेत्रों में गुम रहे छुट्टा जानवरों को गोआश्रय तक पहुंचने के प्रति सजग नहीं दिख रहे हैं जिसके चलते क्षेत्र के किसान परेशान हैं। सोमवार को उदवतनगर गांव के ग्रामीणों ने करीब 70 मवेशियों को गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया लेनिक रात में कोई नहीं गया। मंगलवार को दरियाबाद पशु चिकित्साधिकारी डॉ राहुल दुबे के नेतृत्व में सिरौलीगौसपुर तहसील के लेखपाल जगतपाल, अम्बुज कुमार तिवारी व कोटवाधाम पशु चिकित्सालय के लखपत, राजिन्दर मंशाराम, गोपाल सहित एक दर्जन सफाई कर्मी गांव पहुंचे।
विज्ञापन


गांव पहुंचकर मवेशियों को बिरौली गोआश्रय पहुंचाने का निर्णय हुआ। इसके बाद मवेशियों को बिरौली गोआश्रय पहुंचाया गया। डॉ. राहुल दुबे ने बताया कि 70 मवेशियों को गोआश्रय स्थल भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें