फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर फायर करने वाले तीन आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने दो अगस्त की रात नौ बजे युवक पर फायर झोंकने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लिखापढ़ी करते हुए तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी के साथ 27 जुलाई को छेड़छाड़ हुई थी। दो अगस्त को किशोरी का भाई अपने चचेरे भाई के साथ रात नौ बजे बाइक से मुबारकपुर गुटखा लेने गया था। गुटखा लेकर लौट रहा था कि तभी बहन के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पीछे से बाइक से आ गए। आरोपी मामले में सुलह करने का दबाव बनाने लगे।

किशोरी के भाई ने जब सुलह करने से इनकार कर दिया तो आरोपियों में से एक ने फायर करने के लिए ललकारा और दूसरे ने फायर झोंक दिया जिससे बाइक पर पीछे बैठे युवक के हाथ में गोली लग गई।
विज्ञापन


घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के चचेरे भाई ने पुलिस को तहरीर देकर पूरे उजागर सिंह मजरे धनाभाद गांव निवासी सुरेश कुमार यादव, मोहित कुमार यादव व उपेंद्र यादव के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि चचेरे भाई की तहरीर पर तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी जा रही थी। रविवार रात ब्रजेंद्र नगर से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों भागने की फिराक में थे। तीनों आरोपियों को जेल भेेज दिया गया है। आरोपियों के पास से अभी तमंचा बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें