फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की हत्या कर शारदा नहर में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अधेड़ की हत्या कर शारदा नहर में फेंका शव
विज्ञापन



रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शिवगढ़ रजबहा में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इलाकाई लोगों ने अधेड़ की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है।


कई दिन पुराना शव होने के कारण सड़ गया था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।


शारदा सहायक लखनऊ खंड तृतीय लखनऊ से शिवगढ़ रजबहा निकलता है। ग्राम पंचायत शिवली के पास बने पुल में बुधवार को एक अधेड़ का शव फंसा देखकर भीड़ लग गई। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की मगर मृतक की पहचान नहीं हो सकी।


थानाध्यक्ष श्रीराम ने बताया कि, शव करीब एक सप्ताह पुराना होने के चलते सड़ चुका है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें