फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना इस्टीमेट सात पोल की लाइन होने लगी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव मोहन नगर में बिना इस्टीमेट पास कराए सात पोल की बिजली लाइन शिफ्ट कराने का काम शुरू कर दिया गया। एसडीओ व जेई ने मौके पर पहुंच कर शिफ्टिंग का काम बंद करा कर मजदूरों को भगा दिया। जेई ने लाइन शिफ्ट करा रहे युवक के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में तहरीर दी है।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगर कुइयां बूथ में जसमई विद्युत उपकेंद्र से बिजली सप्लाई है। शहर से सटा होने से शहरी क्षेत्र के रोस्टर से ही गांव को बिजली मिलती है। इस गांव में 15 वर्ष पुरानी लाइन है। सड़क से कुछ दूरी पर जमीन खाली पड़ी है। इसके ऊपर से एचटी लाइन निकली है। जमीन मालिक ने प्लाटिंग के लिए लाइन शिफ्ट करवाने को सात नए पोल लगा दिए गए।
विज्ञापन


मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन लेकर पुराने पोलों से तार उतार कर नए पोलों पर लगाने का काम शुरू किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीओ अवनीश कुमार, जेई सुजीत गिरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत लाइन शिफ्ट कर रहे मजदूरों को भगा दिया। लाइन शिफ्ट को पोल पर पड़े तारों को उतरवाकर पुरानी लाइन के उतारे गए तारों को दोबारा से डलवा कर बिजली शुरू करा दी।

एसडीओ अवनीश कुमार ने बताया कि लाइन शिफ्ट की जानकारी पर वह मौके पर गए थे। वहां पर पता चला कि आकलगंज निवासी युवक लाइन शिफ्ट करा रहा था। जेई सुजीत गिरी ने उसके खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों की माने तो विद्युत लाइन शिफ्ट कराने में विभागीय लोगों का खेल है। विभागीय अधिकारियों की बिना अनुमति के उपकेंद्र से शटडाउन नहीं मिल सकता था। शट डाउन उपकेंद्र से किसने दिलाया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी जुटाना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें