फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे दादा-पोते पर चाकू से हमला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। हजारी बाग मजरे गंगेहरा गुलालगंज गांव में खेत की रखवाली कर रहे दादा व पोते पर सोमवार रात हमलावरों ने चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी जगदेव (70) पुत्र रामाधीन सोमवार रात अपने खेत में खरबूजे की फसल की रखवाली कर रहा था। साथ में उसका पोता राहुल (24) पुत्र गोलई भी था।
बताते हैं कि आधी रात अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर राहुल बचाने दौड़ा तो उस पर भी चाकू से वार किया गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर कोतवाल शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें