फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से संचालित भट्ठे को कराया बंद, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज तहसील क्षेत्र के वाजपेयीपुर मजरे सोंडासी गांव में अवैध तरीके से संचालित भट्ठे को बंद करा दिया गया। यह भट्ठा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बिना परमीशन के संचालित किया जा रहा था। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

खनन अधिकारी डॉ.सुशील कुुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रायबरेली के सहायक वैज्ञानिक मनीष त्रिपाठी दोपहर बाद क्षेत्रीय लेखपाल, डलमऊ कोतवाली पुलिस के साथ वाजपेयीपुर मजरे सोंडासी गांव स्थित रघुबीर ब्रिक फील्ड उर्फ अन्वी बिक्र फील्ड पहुंचे। दमकल कर्मियों की ओर से भट्ठे पर पहले पानी डालकर उसे बंद करा दिया गया।
खनन अधिकारी का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बिना इजाजत के ही भट्ठा चलाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अन्य भट्ठों की भी जांच कराई जा रही है। कोई भट्ठा बिना परमीशन के संचालित होता पाया गया तो कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें