फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दंपती की मौत, मचा हड़कंप

विज्ञापन
14-रायबरेली में रविवार को ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा गांव में दंपती की मौत के बाद जांच करने पह - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक दंपती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार की सुबह दोनों घर में मृत अवस्था में मिले तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पुलिस के काफी मान मनौव्वल के बाद परिवारीजन शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। प्रथम दृष्टया पुलिस दंपती की मौत को स्वाभाविक बता रही है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा गांव में रामभवन (70) अपने परिवार से अलग रहकर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के हाईवे कनारे स्थित अपने घर के दरवाजे पर चाय व पान मसाला की दुकान चलाते थे। शनिवार की देर शाम वह खाना खाने के बाद अपनी पत्नी रामपती (65) के साथ कमरे में एक ही चारपाई पर सो गया था। सुबह दूधिया दूध लेकर आया तो दुकान नहीं खुली थी। उसने आवाज लगाई तो पड़ोस में रहने वाले उसके बेटे राकेश कुमार ने कमरे में जाकर देखा तो दंपति मृत अवस्था में मिले। दोनों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए।
दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सीओ अशोक सिंह व कोतवाल शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उसके बेटे सहित परिवारीजनों ने दोनों की स्वाभाविक मौत की बात कही और शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। कई घंटे बाद परिवारीजन शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए। सीओ अशोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दंपती की मौत की सही वजह सामने आएगी। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

अनुयायियों और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक
मृतक रामभवन जयगुरुदेव का अनुयायी था। उसकी मौत की खबर जब जयगुरुदेव के अन्य अनुयायियों को मिली तो मौके पर पहुंच गए। बताते हैं कि पुलिस जब मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो तो जयगुरुदेव के अनुयायियों ने विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर पुलिस से नोकझोंक हुुई, बाद में मामला किसी तरह शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें