फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में रणजी ट्रॉफी के लिए 17 को होगा खिलाड़ियों का ट्रॉयल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फतेहपुर, कौशांबी, बांदा और चित्रकूट जिलों के पंजीकृत क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन रायबरेली में 17 अगस्त को होगा। इसमें अंडर-19, अंडर-25, महिलाओं के सभी आयु वर्ग तथा रणजी ट्रॉफी के लिए ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के संयोजन में सत्र 2021-22 के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों क्रिकेट ट्रॉयल कराए जा रहे हैं। यूपीसीए के संयुक्त सचिव मोहम्मद फहीम ने बताया कि बारिश की वजह से जिन जिलों में ट्रॉयल नहीं हो सके हैं, वहां ट्रॉयल कराने की प्रक्रिया चल रही है।
इसी परिप्रेक्ष्य में फतेहपुर जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों फतेहपुर, कौशांबी, बांदा और चित्रकूट के पंजीकृत अंडर-19, अंडर-25, महिलाओं के सभी आयु वर्ग तथा रणजी ट्राफी के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय ट्रॉयल 17 अगस्त को सुबह 9 बजे से रायबरेली शहर के गोरा बाजार स्थित एनएस क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें