रायबरेली। जिले में बुधवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पहले से कोरोना संक्रमित छह मरीज स्वस्थ हो गए। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा की किट पहुंचाई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 127 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर 2123 लोगों की जांच की, जिसमें दो लोग संक्रमित मिले।
मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। पहले से संक्रमित छह मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 127 हो गई है। लोग होली पर एहतियात बरतें और मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।