फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए बनिए मुहिम का हिस्सा, करिए रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगेगा। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एनके श्रीवास्तव सुबह 11 बजे करेंगे।
विज्ञापन

शिविर में रक्तदान करके कोई भी महादानी बन सकता है। इस दौरान रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। कोई भी अमर उजाला की इस मुहिम का हिस्सा बनकर रक्तदान के लिए आगे आ सकता है।
जिला अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि लोग हिचकिचाहट छोड़कर रक्तदान का हिस्सा बनें। रक्तदान करने के लिए किसी तरह की कोई घबराने की जरूरत नहीं है। वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ.अल्ताफ हुसैन का कहना है कि अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन

रक्तदान से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के परामर्शदाता राघवेंद्र सिंह का कहना है कि स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन करना एक पुनीत कार्य है। शिविर में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक लोग अशोक शर्मा के मोबाइल नंबर 9451653600 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें