फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग को बराबरी का दर्जा दिला रही भाजपा : स्वाती सिंह

विज्ञापन
सम्मेलन में बोलतीं प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाती सिंह। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। भाजपा की ओर से रविवार को हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कृष्णपुर ताला में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें हर वर्ग, हर धर्म और हर जाति के लोगों का सम्मान सुरक्षित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर जगह बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए महिला सशक्तीकरण अभियान भाजपा ही चलाती है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाकर नारी शक्ति को सक्षम व सामर्थ्यवान बनाने का काम सिर्फ भाजपा ही पूरा कर सकती है।
राकेश सिंह, पप्पू लोहिया, सुधा अवस्थी, वीरेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रामदेव पाल और संचालन दिनेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर शिवराम सिंह, देवीसहाय त्रिवेदी, कृष्ण जीवन तिवारी, अमिता, राजेश बाजपेयी, नीलू सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें