फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छत के नीचे आज मरीजों को मिलेगा हृदय, नेत्र और त्वचा का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सामाजिक सरोकार के क्रम में अमर उजाला फाउंडेशन सोमवार को जेसीआई के सहयोग से सिमहैंस हास्पिटल में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाएगा। शिविर में मरीजों को हृदय रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग का इलाज होगा। साथ ही ईसीजी और डायबिटीज की मुफ्त जांच की जाएगी। जेसीआई के पदाधिकारियों ने चिकित्सा शिविर की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जेसीआई के अध्यक्ष गोविंद खन्ना ने बताया कि सिमहैंस हॉस्पिटल में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक शिविर लगाया जाएगा। इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित हासानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका शर्मा, त्वचा एवं सौंदर्य रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता श्रीवास्तव और आहार विशेषज्ञ डॉ. पूजा गुप्ता न सिर्फ रोगियों का परीक्षण कर इलाज करेंगी, बल्कि उनको बेहतर जीवन जीने की सलाह भी देंगी। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी शुक्खूलाल चंदवानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें