फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में बाइक गिरी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को गड्ढे में बाइक गिरने से उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने खस्ताहाल सड़क पर नाराजगी जताई और कहा कि लोक निर्माण विभाग के अफसरों की लापरवाही से महिला की मौत हुई।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के रजईखेड़ा मजरे पतारी गांव निवासी सावित्री (45) अपने बड़े बेटे सूरज सिंह के साथ बाइक से हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव में रिश्तेदारी में निमंत्रण में शामिल होने जा रही थी।
कानपुर-सेमरी मुख्य मार्ग स्थित त्रिवेणी महाविद्यालय के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी उसकी मां सावित्री सिंह बाइक से नीचे सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से सावित्री को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार बृजेश सिंह ने बताया कि बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुुआ दरोगा, केस दर्ज
बछरावां (रायबरेली)। व्यापारी पर रिवॉल्वर तानकर धमकाने वाला दरोगा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। हालांकि उसका नाम क्या है और वह किस थाने में तैनात है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया है। सब्जी मंडी निवासी धर्मराज गुप्ता की ताला चाबी की दुकान है।
धर्मराज ने बताया कि 15 दिन पूर्व दरोगा ताला में चाबी लगवाने के लिए आया था, लेकिन मैंने कहा कि मैं चाबी नहीं लगाता हूं। इस पर वह नाराज हो गया और चला गया। इसी बात को लेकर शुक्रवार को दरोगा दुकान पर आया और जानमाल की धमकी देते हुुए रिवॉल्वर तान दी। शोरगुल मचाने पर व्यापारी पहुंचे तो दरोगा भाग गया।
कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि किराना मंडी स्थित छोटकऊ गुप्ता की दुकान में लगे सीसीटीवी से फुटेज निकलवाया गया है। दरोगा का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है। इसके पहले मिली सीसीटीवी फुटेज में चेहरा साफ नजर नहीं दिख रहा था। दरोगा की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें