फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी में ढिलाई पर बिफरे एसपी, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बुधवार को सलोन कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के कामकाज की समीक्षा की।
विज्ञापन

पता चला कि कोतवाली में तैनात दरोगा व सिपाही हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी में ढिलाई बरत रहे हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सभी को चेतावनी देते हुए हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी हर हाल में करने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मेस, प्रसाधन, कोतवाली परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की हकीकत भी परखी। शस्त्रों का भी सत्यापन किया।
इस दौरान एक दरोगा शस्त्र खोल नहीं पाया। वहीं महिला दरोगा ने शस्त्र खोलकर दिखाया तो एएसपी ने उसके कार्य को सराहा। एएसपी ने निर्देश दिए कि अपराधियों पर नजर रखें।
विज्ञापन

आने वाले त्योहार को लेकर अलर्ट रहे। अभिलेखों का रखरखाव करने और गुणवत्तापूर्ण कार्य होने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षी सावित्री यादव, सरस्वती वाजपेयी, लक्ष्मी राठौर को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें