रायबरेली-डलमऊ। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की टीमों ने रविवार को 42 उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान खाद के छह नमूने भरे गए। गड़बड़ी मिलने पर तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। एक दुकान को सील कर दिया गया।
इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश और उपजिलाधिकारी डलमऊ रामकुमार शुक्ल ने क्षेत्र के विशुनदासपुर ग्राम स्थित खाद की दुकान बंद पाए जाने पर उसे सील कर दिया।
इसके अलावा डलमऊ, बरारा बुजुर्ग, मटियारा, गदागंज आदि स्थानों पर स्थित खाद की दुकानों पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदार कतई बख्शे नहीं जाएंगे।