फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने पकड़ी अवैध क्लीनिक, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। रोहनियां ब्लॉक के हनुमानगंज में सीएचसी से सौ मीटर की दूरी पर संचालित अवैध क्लीनिक पर अधीक्षक ने छापा मारा। क्लीनिक में झोलाछाप मरीजों का इलाज करता मिला। अचानक छापा पड़ने से वहां हड़कंप मच गया। अधीक्षक ने क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया और तीन दिन में अभिलेख व स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

रोहनियों सीएचसी के पास झोलाछाप अवैध क्लीनिक का संचालन कर रहा है। क्लीनिक में सीएचसी जा रहे मरीजों को बहलाकर इलाज के नाम पर वसूली की जा रही थी। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम ने क्लीनिक पर छापा मारा। इससे वहां हड़कंप मच गया।
इस दौरान झोलाछाप मरीजों का इलाज करता हुआ मिला। अधीक्षक ने बताया कि जांच में कोई भी अभिलेख नहीं मिले हैं, जिसके बाद नोटिस चस्पा किया गया। झोलाछाप से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें