फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरे भाई-बहन के ऊपर ढही पक्की दीवार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर पेड़ की छांव में बैठे मौसेरे भाई-बहन पर पक्की दीवार भरभरा कर ढह गई। इससे दोनों मलबे में दब गए।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मौसेरी बहन ने दम तोड़ दिया।
पूरे शिवबक्स मजरे गुमावा निवासी रामराज का बेटा प्रेम कुमार उर्फ लकी (15) अपनी मौसेरी बहन सीमा (8) के साथ घर के बाहर लगे पेड़ की छांव में बैठे थे।
इसके बगल में ही चार फीट ऊंची पक्की दीवार बनी थी। अचानक दीवार भरभराकर ढह गई। इससे भाई-बहन मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
किसी तरह मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर सौरभ सिंह ने सीमा पुत्री शिवकुमार निवासी कंसीपुर मजरे पूरे अचलीखेड़ा थाना महराजगंज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीमा की मौत से मां सुशीला, पिता शिवकुमार के अलावा अन्य परिवारीजन रो-रोकर हाल बेहाल हैं। एसओ राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें