फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने किशोरी को मारी टक्कर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मदारीगंज के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बेकाबू कार ने किशोरी को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। उसे सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पूरे कुर्मी मजरे पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी नंदिनी (13) किसी काम से नगर के बस स्टैंड आई थी। वापस जाते समय मदारीगंज के पास कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल शंकर सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें