फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया की चपेट में मासूम समेत एक दर्जन लोग

Sat, 23 Jul 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित अस्पताल में भर्ती एक महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में संक्रामक रोगों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज कोई न कोई डायरिया की चपेट में आ रहा है, बावजूद इसके अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार को करीब एक दर्जन रोगी सीएचसी पहुंचे। इनमें से दो लोगों की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने भर्ती कर लिया।
विज्ञापन



नगर पंचायत क्षेत्र का टिकैतगंज और शेरंदाजपुर मोहल्ले में पहले से संक्रामक रोग फैला है, अब मोहल्ला चौरासी में भी डायरिया ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को मोहल्ला चौरासी निवासी पूजा (19), राज कुमारी (68), नगमा (25), सोनी (30), प्रतीक (2), प्रिंश (4), टिकैतगंज के केशव प्रसाद (60), जया (19) और शांती देवी (75) समेत करीब एक दर्जन डायरिया के रोगी सीएचसी पहुंचे।

इनमें से जया और सोनी की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। कस्बे में नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी है। कस्बेवासियों का कहना है कि दूषित पेयजल आपूर्ति और साफ सफाई की अव्यवस्था के कारण संक्रामक रोग फैल रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक करीब 30 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन अफसर चेत नहीं रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी क्लोरीन की गोलियां बांटने व इलाज में लापरवाही कर रहा है। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि कस्बों में लगातार टीम सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें