रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण ठप रहा। विभागीय अफसर ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों को वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं करवा पाए। हालांकि शहर में 502 लोगों को टीके लगाए गए।
टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. खालिद रिजवान का कहना है कि लखनऊ से वैक्सीन ही नहीं मिल पा रही है। इसी कारण टीके नहीं लग पा रहे हैं। जिला अस्पताल में गुरुवार को 502 टीके लगाए गए हैं। ऊंचाहार में 434 और बछरवां में 210 टीके लगाए गए। अन्य अस्पतालों में टीकाकरण नहीं हो सका।